Home » Uncategorized » समथर — थाना क्षेत्र के ग्राम पहाड़पुरा स्टेट के पास गाय के हमले से एक महिला की मौत हो गई ।

समथर — थाना क्षेत्र के ग्राम पहाड़पुरा स्टेट के पास गाय के हमले से एक महिला की मौत हो गई ।

समथर — थाना क्षेत्र के ग्राम पहाड़पुरा स्टेट के पास गाय के टक्कर मारने से एक महिला की मौत हो गई । जानकारी के अनुसार ग्राम बमोरी कलां,जिला टीकमगढ़ मध्य प्रदेश निवासी पुष्पा पत्नी मोहन जोशी अपने भाई राजेश के साथ धीरपुरा इंदरगढ़ गई थी वहां से लौटकर वह बाइक से पूंछ थाना क्षेत्र के ग्राम सेसा में भांजी की शादी में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते मे समथर थाना क्षेत्र के ग्राम पहाड़पुरा स्टेट के पास में बाइक रोककर एवं बगल में खड़ी होकर पुष्पा देवी फोन पर अपने घर बात करने लगी इसी दौरान आपस में लड़ रही दो गायों में से एक गाय ने पुष्पा देवी में जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह जमीन पर गिर कर घायल हो गई । भाई ने घटना की सूचना समथर पुलिस और पपरिजनों को दी । मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस की सहायता से उसे उपचार के लिये मोंठ सीएचसी भिजवाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया ।

63 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *