मोंठ–कस्बा में भगवान भोलेनाथ की कृपा प्राप्ति एवं जनकल्याण की भावना से एक दिवसीय महामृत्युंजय जाप एवं रुद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। इस धार्मिक अनुष्ठान में क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और भगवान शिव का जल, दुग्ध एवं पंचामृत से विधि-विधानपूर्वक अभिषेक किया।
कार्यक्रम का संचालन आचार्य ऋषभ उपाध्याय, ब्रजेश शास्त्री, हर्ष महाराज, हर्ष मणि शास्त्री एवं हरे राम शास्त्री द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न कराया गया। पूरे वातावरण में “ॐ त्र्यम्बकं यजामहे” के मंत्रों की गूंज से आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता रहा, जिससे उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।आचार्यों ने बताया कि महामृत्युंजय जाप का विशेष महत्व है। यह जाप न केवल शारीरिक और मानसिक कष्टों को दूर करता है, बल्कि आयु वृद्धि एवं सकारात्मक ऊर्जा का भी संचार करता है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में एकता, शांति और सद्भावना को बढ़ावा मिलता है।
इस अवसर पर संजीव पाठक, राघवेंद्र मिश्रा,श्याम सोनी राजीव द्विवेदी, गुड्डा पाठक, बल्लन गुप्ता, मनु सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना कर भगवान भोलेनाथ से सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।
સમાચાર ફ્લેશ
मोंठ वन प्रभाग में वृक्षारोपण स्थलों का निरीक्षण, तकनीकी विशेषज्ञ टीम ने परखी गुणवत्ता
नगर में महामृत्युंज जाप एवं रुद्राभिषेक किया गया।
मोंठ सीएचसी में एनसीडी नियंत्रण को लेकर कार्यशाला, स्क्रीनिंग बढ़ाने के निर्देश।
राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह के अंतिम दिन ग्रामीणों को किया जागरूक।
समथर — थाना क्षेत्र के ग्राम पहाड़पुरा स्टेट के पास गाय के हमले से एक महिला की मौत हो गई ।
समथर — राजकीय महाविद्यालय समथर में “नारी शक्ति वंदन” अधिनियम के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
नगर में महामृत्युंज जाप एवं रुद्राभिषेक किया गया।
Mardul Pandey
मोंठ सीएचसी में एनसीडी नियंत्रण को लेकर कार्यशाला, स्क्रीनिंग बढ़ाने के निर्देश।
April 23, 2026
9:21 am
राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह के अंतिम दिन ग्रामीणों को किया जागरूक।
April 21, 2026
10:43 pm
समथर — थाना क्षेत्र के ग्राम पहाड़पुरा स्टेट के पास गाय के हमले से एक महिला की मौत हो गई ।
April 21, 2026
10:42 pm
ननद के साथ मोंठ बाजार करने आई भाभी 10 साल के बेटे के साथ लापता।
April 21, 2026
10:41 pm
