Home » Uncategorized » ननद के साथ मोंठ बाजार करने आई भाभी 10 साल के बेटे के साथ लापता।

ननद के साथ मोंठ बाजार करने आई भाभी 10 साल के बेटे के साथ लापता।

मोंठ= ननद के साथ मोंठ बाजार करने आई दो बच्चों की मां एक बेटे के साथ गुम हो गई। बताया जाता है कि थाना समथर के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि रविवार को उसकी पत्नी और बहिन बच्चों के साथ मोंठ बाजार में खरीदारी करने गई थी। मोंठ बाजार में एक दुकान पर अपनी ननद को बैठाकर अपने 10 साल के बेटे के साथ दूसरी दुकान पर खरीदारी करने की बात कहकर चली गई थी। और अपनी ननद को उसी दुकान पर इंतजार के लिए बोलकर चली गई काफी देर तक लौटने के बाद उसकी महिला नहीं लौटी तो ननद को चिंता हुई। ननद ने मोंठ बजार में घूमकर अपनी भाभी को ढूंढा लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। उसका मोबाइल भी ऑफ जा रहा था। ननद ने सूचना अपने भाई को दी। जब महिला का पति मोंठ पहुंचा तो उसने भी खोजबीन की लेकिन उसकी पत्नी और बेटा का कुछ पता नहीं चला। वह अपनी बहिन को लेकर घर चला गया। घर जाकर पता चला कि उसकी पत्नी घर के जेवर और नगदी लेकर 10 साल के बेटे के साथ भाग गई है। उसने बताया कि उसकी शादी को 15 साल हो गए हैं। उसके दो बेटे है। छोटे बेटे को लेकर कही चली गई है। पीड़ित ने सोमवार को समथर थाने में में गुमशुदी की सूचना दी ।

84 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *