Home » Uncategorized » सफेद तार का उपयोग न करें, काली केबिल अपनाएं: विद्युत अभियंता संजय कुमार।

सफेद तार का उपयोग न करें, काली केबिल अपनाएं: विद्युत अभियंता संजय कुमार।

सफेद तार का उपयोग न करें, काली केबिल अपनाएं: विद्युत अभियंता संजय कुमार।

मोंठ : गर्मियों के मौसम को देखते हुए विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से सुरक्षा को लेकर सावधानी बरतने की अपील की है। विद्युत अभियंता संजय कुमार ने कहा कि गर्मियों में सफेद तार या सफेद केबिल का उपयोग करना खतरनाक साबित हो सकता है। सफेद केबिल के ऊपर चढ़ी प्लास्टिक की परत तेज गर्मी के कारण पिघल जाती है, जिससे तार नंगा हो जाता है और करंट लगने का खतरा बढ़ जाता है।
उन्होंने बताया कि खेतों में अक्सर इस तरह की घटनाएं सामने आती हैं, जहां किसान सफेद तार के उपयोग के कारण करंट की चपेट में आ जाते हैं। कई बार इससे गंभीर हादसे भी हो जाते हैं। ऐसे में सभी उपभोक्ताओं को सावधानी बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सफेद तार के स्थान पर काली रबड़ चढ़ी हुई केबिल का उपयोग करना सुरक्षित रहता है, क्योंकि काली केबिल गर्मी को सहन करने में अधिक सक्षम होती है और जल्दी खराब नहीं होती।
विद्युत अभियंता संजय कुमार ने उपभोक्ताओं से बिजली की बचत करने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि अनावश्यक रूप से बिजली का उपयोग न करें और केवल जरूरत पड़ने पर ही विद्युत उपकरणों का इस्तेमाल करें। इससे न केवल बिजली की बचत होगी बल्कि संभावित हादसों से भी बचा जा सकेगा।
उन्होंने सभी किसानों और ग्रामीण उपभोक्ताओं से विशेष रूप से अपील करते हुए कहा कि बिजली के तारों और केबिल की समय-समय पर जांच करते रहें। यदि कहीं तार खराब या नंगा दिखाई दे तो तुरंत उसे बदल दें या विद्युत विभाग को सूचना दें।
विद्युत विभाग ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि सुरक्षा मानकों का पालन करें और सुरक्षित रहकर बिजली का उपयोग करें, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।

106 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *