Home » Uncategorized » शीतला माता ध्वार मंदिर पांडोरी में मेला महोत्सव का समापन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़।

शीतला माता ध्वार मंदिर पांडोरी में मेला महोत्सव का समापन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़।

शीतला माता ध्वार मंदिर पांडोरी में मेला महोत्सव का समापन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़।

मोंठ = निकटवर्ती ग्राम पांडोरी स्थित शीतला माता ध्वार मंदिर पर आयोजित वार्षिक मेला महोत्सव का आज विधिवत समापन हो गया। मेले के अंतिम दिन दूर-दराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और माता शीतला के दरबार में जवारे चढ़ाकर पूजा-अर्चना की। पूरे दिन मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन, गाना-बजाना और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होता रहा, जिससे माहौल भक्तिमय बना रहा।
मेले में लगी दुकानों पर भी लोगों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने मेले का आनंद लिया। दुकानदारों ने भी जमकर कारोबार किया। मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा और पूरे कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया गया।
मेला अध्यक्ष राजेंद्र कृष्ण शर्मा उर्फ रज्जू शर्मा, डॉ. अभिषेक शर्मा, लाल चंद्र कुमावत सहित अन्य आयोजक पूरे समय व्यवस्थाओं में जुटे रहे। इस दौरान ग्राम प्रधान रेखा देवी, सीताराम, गौरव, धर्मेंद्र, शैलेंद्र सहित क्षेत्र के अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।
मेले के सफल आयोजन पर समिति के पदाधिकारियों ने सभी श्रद्धालुओं, प्रशासनिक अधिकारियों और ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया।

93 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *