Home » Uncategorized » शंकराचार्य का स्वागत किया गया

शंकराचार्य का स्वागत किया गया

पूंछ। शनिवार को ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती की 81 दिवसीय गौ गविष्टि यात्रा का पूँछ चौराहे पर धार्मिक नारों और भक्ति भाव के साथ श्रद्धालुओं ने स्वागत किया ।
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती ने कहा कि गौहत्या भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा के विरुद्ध है । यह महापाप है । उन्होंने कहा कि केवल गौहत्या करने वाला ही नहीं, बल्कि उसका समर्थन करने वाला, अनुमति देने वाला और उससे लाभ प्राप्त करने वाला भी समान रूप से पाप का भागीदार होता है।
अपने संबोधन में उन्होंने गौरक्षा के नाम पर होने वाली राजनीति पर भी सवाल उठाए और कहा कि समाज को गौमाता की सुरक्षा और संरक्षण के लिए एकजुट होकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने उपस्थित लोगों से संकल्प लेने का आह्वान किया कि वे भविष्य में ऐसे जनप्रतिनिधियों का समर्थन करेंगे जो गाय की सुरक्षा और संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध हों। साथ ही गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के लिए जनजागरण अभियान चलाने की बात भी कही।
कार्यक्रम में इन्द्रजीत यादव, भगत सिंह यादव, यादवेन्द्र यादव, जयहिन्द यादव, देवांशु गुर्जर, विशाल यादव, टल्ले यादव, सुमित, अभय तथा दीपु यादव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

14 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *