मोंठ– ग्राम बम्हरौली हाइवे पर यात्रियों की सुविधा के लिए विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) रमा निरंजन द्वारा बनवाया गया यात्री प्रतीक्षालय तेज आंधी के दौरान क्षतिग्रस्त होकर उड़ गया। घटना के बाद क्षेत्रीय लोगों में नाराजगी देखी गई और निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं।
ग्रामीण रहीश,कुलदीप,बबलू आदि लोगो ने बताया यह यात्री प्रतीक्षालय राहगीरों और बस यात्रियों को धूप, बारिश तथा अन्य मौसम संबंधी परेशानियों से बचाने के उद्देश्य से बनाया गया था। लेकिन हाल ही में आई तेज आंधी के दौरान प्रतीक्षालय की छत और अन्य हिस्से उखड़ गए, जिससे पूरी संरचना क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि घटना के समय वहां कोई यात्री मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया गया होता तो टीन सेट नही उड़ता। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा प्रतीक्षालय का पुनर्निर्माण कराने की मांग की है।
સમાચાર ફ્લેશ
होटल के पास प्रेमी-प्रेमिका मिलने पर हंगामा, युवक और उसकी मां से मारपीट
भीषण गर्मी और लू से राहत के लिए श्री मुरली मनोहर मंदिर पर हुआ शर्बत वितरण।
तेज आंधी में उड़ा एमएलसी द्वारा निर्मित यात्री प्रतीक्षालय
शंकराचार्य का स्वागत किया गया
ग्रेडिंग प्लांट पर चोरों का धावा! दो जनरेटरों के कॉपर फील्ड उड़ा ले गए बदमाश, पुलिस गश्त पर उठे सवाल
उरई में चेन स्नैचर का खेल खत्म! पुलिस मुठभेड़ में गोली लगते ही दबोचा गया शातिर, लूटा हुआ मंगलसूत्र बरामद
तेज आंधी में उड़ा एमएलसी द्वारा निर्मित यात्री प्रतीक्षालय
Atul Dubey
भीषण गर्मी और लू से राहत के लिए श्री मुरली मनोहर मंदिर पर हुआ शर्बत वितरण।
May 30, 2026
10:02 pm
शंकराचार्य का स्वागत किया गया
May 30, 2026
9:59 pm
अमोनिया कांड के बाद अब सीलिंग की तैयारी!
May 30, 2026
9:02 am
