Home » Uncategorized » मोंठ में शादी समारोह में आए एक व्यक्ति ने विवाह घर के नजदीक पेड़ से लटककर फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली।

मोंठ में शादी समारोह में आए एक व्यक्ति ने विवाह घर के नजदीक पेड़ से लटककर फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली।

मोंठ–कस्बा के मैन रोड स्थित एडीबी बैंक के पास एक विवाह समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक व्यक्ति ने पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया और शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।
जानकारी के अनुसार ग्राम अमरा निवासी भगवत वर्मा की पुत्री सोनाली का विवाह कार्यक्रम एक विवाह घर में आयोजित था। बारात कानपुर देहात के राजपुर से अंगन कुमार के पुत्र मुकेश की आई थी। शादी समारोह में शामिल होने के लिए कई रिश्तेदार और परिजन पहुंचे थे। इसी दौरान अंगन कुमार के मामा का लड़का ईश्वरचंद वर्मा (57 वर्ष) ने विवाह घर से थोड़ी दूरी पर खड़े एक पेड़ पर तौलिये के सहारे फांसी लगा ली।घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में परिजनों और अन्य लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मृतक की पहचान ईश्वरचंद वर्मा पुत्र बदलू प्रसाद, निवासी ग्राम जूही परमपुरवा, हाल निवासी कानपुर के रूप में हुई है।मृतक के परिवार में एक पुत्री नेहा है, जिसकी शादी झांसी में हो चुकी है, जबकि दो पुत्र रोहित और मोहित अविवाहित हैं। परिवार के लोग बिजली का कार्य कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। बताया गया कि मृतक का इलाज कानपुर के हैलेट अस्पताल में चल रहा था, जिससे वे काफी समय से परेशान थे।सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए झांसी भेज दिया गया है।
कोतवाल राजेश पाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस हर पहलू पर गंभीरता से जांच कर रही है। इस दर्दनाक घटना के बाद विवाह समारोह का माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

65 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *