Home » Uncategorized » मोंठ–भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राज्यसभा सांसद एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा का मोंठ हाईवे पर भव्य स्वागत किया।

मोंठ–भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राज्यसभा सांसद एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा का मोंठ हाईवे पर भव्य स्वागत किया।

मोंठ–भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राज्यसभा सांसद एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा का मोंठ हाईवे पर भव्य स्वागत किया। उनके आगमन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता हाईवे पर एकत्रित हो गए और फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया।पर डॉ. दिनेश शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक कार्यकर्ता आधारित संगठन है, जहां हर कार्यकर्ता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार लगातार जनहित में कार्य कर रही हैं और इन योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में कार्यकर्ताओं का योगदान सबसे अहम है।
उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में देश और प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं। गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाएं समाज के हर वर्ग को लाभ पहुंचा रही हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं और संगठन को और अधिक मजबूत बनाएं।इस मौके पर मनोज तिवारी,कपिल मुदगिल,दयाल गिरि,धर्मेन्द्र वर्मा, विकास निरंजन,प्रमोद तिवारी,ब्रह्मजीत द्विवेदी,सौरभ गिरि,हर्षित अग्रवाल,सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

96 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *