Home » Uncategorized » मणिकर्णिका वूमेन क्लब ने मनाया वैशाखी पंजाबी थीम कार्यक्रम, नेहा तिवारी बनीं बेस्ट पंजाबी कुड़ी

मणिकर्णिका वूमेन क्लब ने मनाया वैशाखी पंजाबी थीम कार्यक्रम, नेहा तिवारी बनीं बेस्ट पंजाबी कुड़ी

झाँसी। शहर में सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए सक्रिय मणिकर्णिका वूमेन क्लब द्वारा वैशाखी के अवसर पर पंजाबी थीम पर आधारित भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जीवन शाह तिराहा स्थित होटल रीजेंटा में संपन्न हुआ, जहां महिलाओं का उत्साह और रंगारंग प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
कार्यक्रम का नेतृत्व क्लब की प्रेसिडेंट ओमनी राय ने किया, जबकि चार्टर प्रेसिडेंट सपना सरावगी का विशेष मार्गदर्शन रहा। इस अवसर पर वाइस प्रेसिडेंट नूपुर अग्रवाल, ट्रेजरर तमन्ना राय एवं सेक्रेटरी संयुक्ता शर्मा सहित सभी पदाधिकारियों ने आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. नीति शास्त्री (राष्ट्रपति पदक सम्मानित वरिष्ठ समाज सेविका) उपस्थित रहीं। उन्होंने कार्यक्रम की सराहना करते हुए महिलाओं के सामाजिक सशक्तिकरण पर जोर दिया।
पंजाबी थीम पर आधारित इस आयोजन में पारंपरिक वेशभूषा, नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। प्रतियोगिता में “बेस्ट पंजाबी कुड़ी” का खिताब नेहा तिवारी ने अपने नाम किया, जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा।
कार्यक्रम में सीनियर मेंबर्स मोनिका कोचर एवं दीप्ति सोनी सहित अन्य सदस्य सिमरित जिज्ञासी, अंकिता अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, प्रियंका राय, हिना कर्नानी, पूनम गुप्ता, सरिता अग्रवाल, मायरा, नीलम, प्रेरणा साहवानी, प्रीति बाजपेयी, प्रियंसी, ज्योत्सना, रूपम शर्मा, स्वालेहा खान, शालिनी प्रदाकर एवं शिवानी अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
इसके साथ ही लगातार बढ़ती गर्मी को देखते हुए मुख्य अतिथि डॉ. नीति शास्त्री एवं क्लब की सभी सदस्यों ने आमजन को लू से बचाव के उपाय भी बताए। उन्होंने अधिक पानी पीने, धूप से बचने एवं हल्के भोजन लेने की सलाह दी।
कार्यक्रम का समापन उत्साह और उल्लास के साथ हुआ, जिसमें महिलाओं की भागीदारी सराहनीय रही।

72 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *