Home » Uncategorized » निशुल्क कौशल प्रशिक्षण में प्रवेश की अंतिम तिथि 30 अप्रैल।

निशुल्क कौशल प्रशिक्षण में प्रवेश की अंतिम तिथि 30 अप्रैल।

मोठ= प्रदेश सरकार की पहल पर युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से निशुल्क कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। गल्ला मंडी मोठ के समीप संचालित कौशल प्रशिक्षण केंद्र में 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की युवतियों को नर्सिंग प्रशिक्षण दिया जाएगा।
केंद्र संचालक संजय अग्रवाल ने बताया कि प्रशिक्षण के लिए आवेदन लेने की प्रक्रिया जारी है, जिसकी अंतिम तिथि 30 अप्रैल निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि जो छात्राएं पहले इस योजना का लाभ प्राप्त कर चुकी हैं, उन्हें दोबारा शामिल नहीं किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण पूरा करने वाली युवतियों को स्वास्थ्य क्षेत्र में रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे। साथ ही दिया जाने वाला डिप्लोमा मान्यता प्राप्त होगा, जिससे उन्हें विभिन्न संस्थानों में नौकरी पाने में सुविधा होगी।

41 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *