Home » Uncategorized » बिजली के तार टूटने से बगिया में लगी आग, एक घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू,.

बिजली के तार टूटने से बगिया में लगी आग, एक घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू,.

मोंठ = थाना शाहजहांपुर क्षेत्र के ग्राम छपार में शनिवार को शाम 5बजे करीब उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कमला चरण जाटव की बगिया में 11 हजार वोल्ट की विद्युत केबल का तार टूटकर गिर गया। तार गिरते ही बगिया में आग लग गई, है जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया।
आग की चपेट में आकर आम, कटहल, नींबू व बांस सहित दो दर्जन से अधिक फलदार पेड़ जलकर खाक हो गए।सूचना मिलते ही अग्निशमन दल की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शाम लगभग 6 बजे आग पर काबू पा लिया गया।
घटना की जानकारी मिलते ही गांव के अनिल कुमार, रामजीवन पाल, आशू, शीलू, बृजकिशोर, भरोसा और दिलीप सहित कई ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने में सहयोग किया। पीड़ित किसान कलमा चरण जाटव ने बताया कि आग से उसके करीब 2 दर्जन से अधिक फलदार पेड़ जलकर खाक हो गए हैं। आग से करीब 70 से 80 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। उसी बगिया से उसका गुजारा होता है
पीड़ित ने मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।

92 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *