Home » Uncategorized » जालौन में चाचा की नाराजगी पड़ी भारी, दूल्हे के घर का गेट वेल्डिंग कर कराया सील

जालौन में चाचा की नाराजगी पड़ी भारी, दूल्हे के घर का गेट वेल्डिंग कर कराया सील

जालौन में एक शादी समारोह उस समय विवाद का कारण बन गया, जब नाराज चाचा ने अपने ही भतीजे के घर का मुख्य दरवाजा वेल्डिंग करवा कर सील कर दिया।
बताया जा रहा है कि भतीजे ने अपनी शादी में चाचा को आमंत्रित नहीं किया था, जिससे आक्रोशित होकर चाचा ने यह कदम उठा लिया। उन्होंने घर के मुख्य गेट पर ताला जड़वा दिया और दरवाजे को वेल्डिंग से बंद करवा दिया।
बारात से लौटे दूल्हा-दुल्हन को जब घर बंद मिला तो परिवार में हड़कंप मच गया। दुल्हन का गृह प्रवेश भी बाधित हो गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उनकी मौजूदगी में वेल्डिंग कटवाकर दरवाजा खुलवाया गया। काफी मशक्कत के बाद परिवार को घर में प्रवेश मिल सका।
पूरे मामले की मुख्य वजह चाचा की नाराजगी बताई जा रही है। घटना जालौन कोतवाली क्षेत्र के जालौन नगर की है।

बाइट :० मोहम्मद माजिद (पीड़ित भतीजा)

रविकांत द्विवेदी RK रिपोर्टर, जालौन…🖊️📹
📲9415924024,7007725321

70 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *