जालौन के कोंच नगर में हृदय रोगों को लेकर एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया, जहां देश के प्रतिष्ठित हृदय रोग विशेषज्ञों ने डॉक्टरों और मीडिया कर्मियों को दिल की बीमारियों से बचाव और आधुनिक उपचार पद्धतियों की विस्तृत जानकारी दी। सेमिनार में बढ़ते हार्ट अटैक के मामलों, युवाओं में हृदय रोगों के खतरे और स्वस्थ जीवनशैली की जरूरत पर विशेष चर्चा हुई।
शनिवार देर रात कोंच के उरई रोड स्थित होटल आशीर्वाद में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. दिनेश उदैनिया, नीमा परिवार और मैनकाइंड फार्मा के संयुक्त तत्वावधान में भव्य कार्डियोलॉजी सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कानपुर के रिजेंसी हॉस्पिटल से आए प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिनीत गुप्ता (डीएम कार्डियोलॉजी) ने हृदय रोगों से जुड़ी नवीनतम जानकारियां साझा करते हुए डॉक्टरों को आधुनिक उपचार और समय पर पहचान के महत्व से अवगत कराया।
सेमिनार में मुख्य अतिथि के रूप में जिला अस्पताल उरई के सीएमएस डॉ. आनन्द उपाध्याय मौजूद रहे। उन्होंने अपने संबोधन में जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं और हृदय रोगों के प्रति जागरूकता की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में छाया उपाध्याय मेडिकल कॉलेज आगरा सहित चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े कई विशेषज्ञों ने भी सहभागिता की। आयोजन की व्यवस्थाओं में मैनकाइंड फार्मा के रीजनल मैनेजर डॉ. गौरव कुमार दक्ष और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
वहीं मीडिया से बातचीत के दौरान कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अभिनीत गुप्ता ने युवाओं में तेजी से बढ़ रहे हार्ट अटैक के मामलों, तनावपूर्ण जीवनशैली, अनियमित खानपान, हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और प्रदूषण जैसे कारणों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट के बीच का अंतर समझाते हुए बताया कि समय पर पहचान और तत्काल चिकित्सा सहायता किसी भी मरीज की जान बचा सकती है।
प्रेस वार्ता में उन्होंने हार्ट अटैक के शुरुआती लक्षणों, कोविड के बाद बढ़ी हृदय संबंधी समस्याओं, ग्रामीण क्षेत्रों में उपचार की चुनौतियों, नियमित हेल्थ चेकअप की आवश्यकता तथा हृदय रोगों के इलाज में नई तकनीकों की भूमिका पर भी महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने लोगों से संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, तनाव नियंत्रण और समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराने की अपील की।
कार्यक्रम के समापन पर सभी अतिथियों को नीमा परिवार की ओर से अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह और पौधे भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आर.बी. जैन, नीमा अध्यक्ष डॉ. आलोक निरंजन, डॉ.अनुज निरंजन,डॉ. अखिलेश निरंजन, डॉ. हरिमोहन गुप्ता, डॉ. पी.डी. निरंजन, डॉ. ब्रजेश श्रीवास्तव, डॉ. रेखा श्रीवास्तव, डॉ. उपेंद्र निरंजन, डॉ. प्रह्लाद सिंह, डॉ. हर्षवर्धन गुप्ता , डॉ.विनोद कुमारी, डॉ.सुशील तिवारी, डॉ.दिलीप अग्रवाल, डॉ.सिद्धार्थ पालीवाल, डॉ.संजीव निरंजन, डॉ.दीपक सोनी डॉ.जितेन्द्र सोनी सहित नगर के अनेक प्रतिष्ठित चिकित्सक अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. दिनेश उदैनिया ने किया।
दिल की बीमारियां अब सिर्फ बुजुर्गों तक सीमित नहीं रहीं, बल्कि युवा वर्ग भी तेजी से इसकी चपेट में आ रहा है। ऐसे में विशेषज्ञों की सलाह है कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर और नियमित स्वास्थ्य जांच कराकर हृदय रोगों के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है :- डॉ. अभिनीत
रविकांत द्विवेदी RK रिपोर्टर, जालौन…🖊️📹
📲9415924024,7007725321
