Home » Uncategorized » उच्च प्राथमिक विद्यालय क्योलारी (कंपोजिट) में भव्य वार्षिकोत्सव, पुरस्कार वितरण एवं विदाई समारोह संपन्न

उच्च प्राथमिक विद्यालय क्योलारी (कंपोजिट) में भव्य वार्षिकोत्सव, पुरस्कार वितरण एवं विदाई समारोह संपन्न

जालौन :० विकास खंड नदीगांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय क्योलारी (कंपोजिट) में आज वार्षिकोत्सव, पुरस्कार वितरण एवं विदाई समारोह बड़े ही हर्षोल्लास और भव्यता के साथ आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चंद्रप्रकाश रहे, जबकि अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी नदीगांव शैलेंद्र उत्तम ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ, जिसके बाद छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। विद्यालय की शिक्षिका रचना देवी ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में छात्र-छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। “सोशल मीडिया के दुष्परिणाम” विषय पर आधारित नाटक ने दर्शकों को जागरूक करने के साथ गहराई से प्रभावित किया। इसके अलावा देशभक्ति गीत, राधा-कृष्ण नृत्य सहित अन्य प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में रंग भर दिए।
विदाई समारोह के दौरान वरिष्ठ विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई दी गई। जूनियर छात्रों द्वारा प्रस्तुत विदाई गीत ने वातावरण को भावुक बना दिया।
इस अवसर पर मेधावी एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि एवं अध्यक्ष द्वारा पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि चंद्रप्रकाश ने अपने संबोधन में शिक्षा के साथ संस्कारों के महत्व पर बल दिया तथा विद्यालय परिवार के प्रयासों की सराहना की। वहीं अध्यक्ष शैलेंद्र उत्तम ने शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
संरक्षक महेंद्र भाटिया ने कहा कि शिक्षक संघ सदैव शिक्षकों के हित में संघर्षरत है और टीईटी अनिवार्यता के मुद्दे पर निर्णायक लड़ाई के लिए तैयार है। जिला मंत्री नरेश निरंजन ने कहा कि शिक्षक विद्यालयी कार्यों के साथ-साथ सरकारी जिम्मेदारियां भी निभाते हैं, ऐसे में उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संघ हमेशा तत्पर रहता है।
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षक कृष्णकांत बाजपेई ने किया, जबकि अंत में शिक्षक दिव्यांशु भारती ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं उपस्थित जनसमूह के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम की सफलता में विद्यालय के समस्त स्टाफ, छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर शिक्षक संघ के पदाधिकारी, शिक्षा विभाग के अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

रविकांत द्विवेदी RK रिपोर्टर, जालौन…🖊️📹
📲7007725321,9415924024

244 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *