Home » Uncategorized » समाज उत्थान व संगठन विस्तार पर हुई चर्चा।

समाज उत्थान व संगठन विस्तार पर हुई चर्चा।

मोंठ = अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन की बैठक शुक्रवार को संगठन के जिला उपाध्यक्ष राघवेंद्र मिश्रा के आवास पर आयोजित हुई। बैठक का आयोजन जिलाध्यक्ष राजेंद्र बिलगैंया के निर्देश पर किया गया, जिसमें संगठन के विस्तार, समाज के उत्थान और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष राघवेंद्र मिश्रा ने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज के कमजोर, पीड़ित और जरूरतमंद लोगों की सहायता करना है। इसके लिए संगठन को गांव-गांव और वार्ड स्तर तक मजबूत करने की आवश्यकता है। सदस्यता अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने पर जोर दिया गया।
उन्होंने कहा कि मानव अधिकारों के प्रति लोगों को जागरूक करना समय की मांग है। इसके लिए नियमित बैठकें, जनसंपर्क अभियान और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही जरूरतमंद लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासनिक स्तर पर भी आवाज उठाई जाएगी।
बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तैयार की गई। अंत में सभी सदस्यों ने संगठन को मजबूत बनाने और समाजहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। इस मौके पर संगठन के नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि देवेंद्र गोसाई,राजीव द्विवेदी, गुड्डा पाठक, आशीष पांडेय,पवन मिश्रा, मृदुल पाण्डेय, श्याम सोनी, सहित अनेक संगठन पदाधिकारी मौजूद रहे।

78 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *