Home » Uncategorized » सेमरी टोल प्लाजा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

सेमरी टोल प्लाजा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

सेमरी टोल प्लाजा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
मोठ। सेमरी टोल प्लाजा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जालौन जनपद के थाना सिरसा कलां क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हिम्मतपुर निवासी 28 वर्षीय यशवीर ठाकुर पुत्र जितेंद्र सिंह ठाकुर शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे मध्य प्रदेश के ओरछा मजदूरों को लेने के लिए घर से निकले थे। बताया गया है कि जैसे ही वह सेमरी टोल प्लाजा से करीब 50 मीटर पहले पहुंचे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि यशवीर की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद राहगीरों एवं टोल कर्मियों ने तत्काल सूचना पुलिस को दी। इसके बाद टोल प्लाजा पर तैनात 1033 एंबुलेंस की सहायता से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोठ लाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
यशवीर की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। बताया गया है कि उनकी शादी करीब छह वर्ष पूर्व प्रिया के साथ हुई थी। उनके परिवार में दो छोटी बेटियां हैं, जिनमें चार वर्षीय पिरियल और ढाई वर्षीय बाबू है ।
घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 एवं कोतवाली मोठ पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर अज्ञात वाहन की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

7 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *