Home » Uncategorized » गाय को बचाने के प्रयास में कार खाई में पलटी, कार सवार पांच घायल।

गाय को बचाने के प्रयास में कार खाई में पलटी, कार सवार पांच घायल।

गाय को बचाने के प्रयास में कार खाई में पलटी, कार सवार पांच घायल।

पूंछ= थाना क्षेत्र के ग्राम सेसा के पास सोमवार सुबह नेशनल हाईवे पर सामने अचानक गाय आ जाने से एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि कार में सवार अन्य लोग भी घायल हो गए।
जनपद जालौन के ग्राम सिकरी राजा निवासी सुबोध कुमार मारुति ईको कार से गांव की 63 वर्षीय जगरूप को उपचार के लिए झांसी ले जा रहे थे। कार में जगरूप के परिजन भी सवार थे। सुबह करीब 10 बजे जैसे ही वाहन ग्राम सेसा के पास पहुंचा, तभी खेतों की ओर से दौड़ती हुई एक गाय अचानक कार के सामने आ गई। गाय को बचाने के प्रयास में चालक ने वाहन मोड़ दिया, जिससे कार अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खाई में पलट गई।
हादसे में चालक सुबोध कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं कार में सवार साधना पत्नी भूपेंद्र, दीपा, देवदत्त और जगरूप भी घायल हो गए।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी वेद प्रकाश पांडे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को बाहर निकलवाकर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोंठ भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद चालक सुबोध कुमार की हालत गंभीर होने पर उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

7 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *