Home » Uncategorized » विवाहिता ने फंदे पर लटककर दी जान, छह माह की बच्ची हुई बेसहारा।

विवाहिता ने फंदे पर लटककर दी जान, छह माह की बच्ची हुई बेसहारा।

विवाहिता ने फंदे पर लटककर दी जान, छह माह की बच्ची हुई बेसहारा।


पूंछ। थाना क्षेत्र के ग्राम इमिलिया स्टेट में शुक्रवार शाम एक विवाहिता द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार थाना पूंछ पुलिस को शाम करीब 4:30 बजे सूचना मिली कि ग्राम इमिलिया स्टेट में एक विवाहिता का शव घर के कमरे में रस्सी के सहारे फंदे से लटका हुआ है। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। जांच के दौरान मृतका की पहचान सुभद्रा पत्नी अलर्क उर्फ अभिषेक निवासी इमिलिया स्टेट थाना पूंछ के रूप में हुई।
बताया गया कि सुभद्रा की शादी करीब दो वर्ष पूर्व अभिषेक से हुई थी। मृतका की छह माह की एक बच्ची भी है। घटना के समय पति अभिषेक बच्ची को अस्पताल दिखाने गया था। घर पर सुभद्रा की सास और ननद मौजूद थीं, जबकि ससुर खेतों पर काम करने गए थे। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए।
सूचना पर मृतका के मायके ग्राम साकिन थाना समथर से उसके पिता सहित अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए झांसी भेज दिया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश पांडे ने बताया कि मायके पक्ष की ओर से अभी कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

47 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *