झांसी। बड़ागांव के ढिमरौनी गांव में शुक्रवार शाम दुल्हन को घर में उतारने की रस्म के दौरान हर्ष फायरिंग होने पर दूल्हे के चाचा महेश यादव (45) की मौत हो गई। दूल्हे का पिता डीजे पर डांस करता हुआ तमंचे से फायर कर रहा था। एक गोली वहां खड़े दूल्हे के चाचा के सीने में जा धंसी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
ढिमरौनी निवासी गोपाल यादव के बेटे सजेंद्र की बृहस्पतिवार को शादी हुई। परिजनों के मुताबिक कानपुर देहात के राजापुर गांव में बरात गई थी। शुक्रवार देर शाम बरात गांव लौटी। दुल्हन को कार से उतारने की रस्म चल रही थी। डीजे एवं ढोल बज रहे थे। दूल्हे का पिता गोपाल डांस करते हुए तमंचे से फायर कर रहा था। कुछ लोगों ने उसे मना भी किया लेकिन वह माना नहीं। उसी दौरान फायर होने पर एक गोली उसके भाई महेश के सीने में जा धंसी। महेश खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। उसे खून से सना देख वहां चीख पुकार मच गई। परिजन ही उसे लेकर मेडिकल अस्पताल पहुंचे। कुछ देर में ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस भी पहुंच गई। महेश की मौत से परिवार में रोना-पिटना मच गया। परिवार में बेटा विक्रम एवं बेटी मुस्कान है। सीओ सदर रामवीर सिंह के मुताबिक आरोपी गोपाल को हिरासत में ले लिया गया है।
સમાચાર ફ્લેશ
झांसी के बड़ागांव में दुल्हन आने की खुशी में हर्ष फायरिंग, गोली लगने से दूल्हे के चाचा की मौत
केसीपी इंटर कॉलेज में 50 लाख के निर्माण कार्य का विधायक ने किया निरीक्षण
मोठ में एटीएम बदलकर साधु के खाते से 1.53 लाख रुपये पार
बेतवा नदी में डूबने से किशोर की मौत, परिवार में मचा कोहराम।
लखनऊ से आई स्वच्छ सर्वेक्षण टीम ने मोंठ में परखी सफाई व्यवस्था।
भागवत कथा में सुदामा चरित्र के साथ हुआ समापन, हवन-पूजन के बाद भंडारा।
Home
»
Uncategorized
»
झांसी के बड़ागांव में दुल्हन आने की खुशी में हर्ष फायरिंग, गोली लगने से दूल्हे के चाचा की मौत
झांसी के बड़ागांव में दुल्हन आने की खुशी में हर्ष फायरिंग, गोली लगने से दूल्हे के चाचा की मौत
Mardul Pandey
मोठ में एटीएम बदलकर साधु के खाते से 1.53 लाख रुपये पार
May 9, 2026
9:23 am
बेतवा नदी में डूबने से किशोर की मौत, परिवार में मचा कोहराम।
May 9, 2026
9:23 am
लखनऊ से आई स्वच्छ सर्वेक्षण टीम ने मोंठ में परखी सफाई व्यवस्था।
May 9, 2026
9:22 am
भागवत कथा में सुदामा चरित्र के साथ हुआ समापन, हवन-पूजन के बाद भंडारा।
May 9, 2026
9:21 am
सात कन्याओं का सामूहिक विवाह संपन्न, हजारों लोगों ने दिया आशीर्वाद
May 9, 2026
9:21 am