Home » Uncategorized » केसीपी इंटर कॉलेज में 50 लाख के निर्माण कार्य का विधायक ने किया निरीक्षण

केसीपी इंटर कॉलेज में 50 लाख के निर्माण कार्य का विधायक ने किया निरीक्षण

केसीपी इंटर कॉलेज में 50 लाख के निर्माण कार्य का विधायक ने किया निरीक्षण

मोंठ (झांसी)। शुक्रवार को गरौठा विधायक जवाहरलाल राजपूत ने केसीपी इंटर कॉलेज मोंठ पहुंचकर चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता और प्रगति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बताया गया कि प्रोजेक्ट अलंकरण के तहत कॉलेज के विकास के लिए 50 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इस योजना के अंतर्गत विद्यालय परिसर में 4 से 5 नए कक्षों का निर्माण कराया जाएगा, साथ ही परिसर का सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा। निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है और तेजी से प्रगति पर है।

निरीक्षण के दौरान विधायक जवाहरलाल राजपूत ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का विकास सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि नए कक्षों के निर्माण से छात्रों को बेहतर शिक्षण वातावरण मिलेगा और विद्यालय की व्यवस्थाएं सुदृढ़ होंगी। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूरा किया जाए।

इस मौके पर महेन्द्र राजपूत पुजारी, अनिल सोनी, मुकेश राजपूत, आनंद गुप्ता मौजूद रहे।

32 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *