Home » Uncategorized » मोठ में एटीएम बदलकर साधु के खाते से 1.53 लाख रुपये पार

मोठ में एटीएम बदलकर साधु के खाते से 1.53 लाख रुपये पार

मोठ में एटीएम बदलकर साधु के खाते से 1.53 लाख रुपये पार

मोठ। मोठ कस्बे के बस स्टैंड स्थित एटीएम पर ठगी का मामला सामने आया है। हरिदास महाराज निवासी छोटी बस्ती पुष्कर ने मोठ पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित ने बताया कि वह 2 मई 2026 को दोपहर करीब 2 बजे मोठ झांसी बस स्टैंड के पास बने एटीएम से पैसे निकालने गए थे। इसी दौरान वहां मौजूद दो अज्ञात युवकों ने मदद करने के बहाने उनका एटीएम कार्ड बदल लिया। कुछ देर बाद उनके खाते से अलग-अलग ट्रांजैक्शन के जरिए 1 लाख 53 हजार रुपये निकाल लिए गए।
घटना की जानकारी होने पर पीड़ित के होश उड़ गए। उन्होंने मामले की शिकायत मोठ पुलिस से करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और रकम वापस दिलाने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

=== प्रभारी निरीक्षक राजेश पाल सिंह ने कहा कि उसकी ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराकर आवश्यक विविध कार्रवाई की जा रही है । आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं। पुलिस गहनता से जांच कर रही है

37 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *