Home » Uncategorized » लखनऊ से आई स्वच्छ सर्वेक्षण टीम ने मोंठ में परखी सफाई व्यवस्था।

लखनऊ से आई स्वच्छ सर्वेक्षण टीम ने मोंठ में परखी सफाई व्यवस्था।

लखनऊ से आई स्वच्छ सर्वेक्षण टीम ने मोंठ में परखी सफाई व्यवस्था।

मोंठ =स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को पहुंची टीम ने नगर पंचायत मोंठ के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था की हकीकत परखी। टीम ने वार्डों में साफ-सफाई, कूड़ा निस्तारण, नालियों की स्थिति और सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान टीम ने नगरवासियों से बातचीत कर सफाई व्यवस्था के संबंध में फीडबैक भी लिया। अधिकारियों ने नगरवासियों से स्वच्छता बनाए रखने, गंदगी न फैलाने तथा कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने की अपील की।
निरीक्षण के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि देवेंद्र गोसाई ने कहा कि नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए नगर पंचायत लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने लोगों से भी स्वच्छता अभियान में सहयोग करने की अपील की।
इस मौके पर पार्षद धर्मेंद्र वर्मा, दयाल गिरी, नीलेश दोहरे सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं नगर पंचायत कर्मी मौजूद रहे। स्वच्छ सर्वेक्षण टीम के दौरे को लेकर नगर पंचायत कर्मचारियों में पूरे दिन सक्रियता बनी रही।

40 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *