सात कन्याओं का सामूहिक विवाह संपन्न, हजारों लोगों ने दिया आशीर्वाद
पूंछ। थाना क्षेत्र के ग्राम महाराजगंज मेरी ढेरा में शुक्रवार को सात गरीब परिवारों की कन्याओं का सामूहिक विवाह समारोह धूमधाम एवं वैदिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न कराया गया। कार्यक्रम का आयोजन ग्राम प्रधान बलवान सिंह यादव द्वारा कराया गया, जिसमें क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। विवाह समारोह को लेकर गांव में उत्सव जैसा माहौल रहा।
गायत्री परिवार के तत्वावधान में सभी कन्याओं का पाणिग्रहण संस्कार वैदिक मंत्रोच्चारण एवं यज्ञ के बीच संपन्न कराया गया। दोपहर करीब दो बजे सातों दूल्हे घोड़े पर सवार होकर डीजे की धुन पर बारात के साथ कार्यक्रम स्थल पहुंचे। बारात पहुंचने पर स्वागत के बाद वर-वधुओं का जयमाला कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
समारोह में पहुंचे विधान परिषद सदस्य प्रतिनिधि आरपी निरंजन ने ग्राम प्रधान बलवान सिंह यादव के साथ नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की। इसके बाद वैदिक विधि-विधान से विवाह की रस्में पूरी कराई गईं। सामूहिक विवाह में रागिनी, वैशाली, लक्ष्मी, रंजना, शिवानी, सोनम एवं रजना का विवाह संपन्न कराया गया।
ग्राम प्रधान बलवान सिंह यादव द्वारा सभी नवविवाहित कन्याओं को उपहार स्वरूप डबल बेड, गोदरेज अलमारी, सोफा सेट, कूलर, पंखा, स्टील के बर्तन सहित गृहस्थी का अन्य सामान भेंट किया गया। ग्राम प्रधान के इस सहयोगात्मक प्रयास की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।
कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष पूंछ गुरदीप सिंह गुर्जर भी कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे और वर-वधुओं को आशीर्वाद दिया। इसके अलावा क्षेत्र के तमाम जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे। देर रात तक भंडारे का आयोजन चलता रहा, जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
समारोह के दौरान सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन भी मौके पर तैनात रहा। सामूहिक विवाह समारोह सामाजिक समरसता एवं सहयोग का उदाहरण बनकर सामने आया।
સમાચાર ફ્લેશ
झांसी के बड़ागांव में दुल्हन आने की खुशी में हर्ष फायरिंग, गोली लगने से दूल्हे के चाचा की मौत
केसीपी इंटर कॉलेज में 50 लाख के निर्माण कार्य का विधायक ने किया निरीक्षण
मोठ में एटीएम बदलकर साधु के खाते से 1.53 लाख रुपये पार
बेतवा नदी में डूबने से किशोर की मौत, परिवार में मचा कोहराम।
लखनऊ से आई स्वच्छ सर्वेक्षण टीम ने मोंठ में परखी सफाई व्यवस्था।
भागवत कथा में सुदामा चरित्र के साथ हुआ समापन, हवन-पूजन के बाद भंडारा।
सात कन्याओं का सामूहिक विवाह संपन्न, हजारों लोगों ने दिया आशीर्वाद
Mardul Pandey
केसीपी इंटर कॉलेज में 50 लाख के निर्माण कार्य का विधायक ने किया निरीक्षण
May 9, 2026
9:24 am
मोठ में एटीएम बदलकर साधु के खाते से 1.53 लाख रुपये पार
May 9, 2026
9:23 am
बेतवा नदी में डूबने से किशोर की मौत, परिवार में मचा कोहराम।
May 9, 2026
9:23 am
लखनऊ से आई स्वच्छ सर्वेक्षण टीम ने मोंठ में परखी सफाई व्यवस्था।
May 9, 2026
9:22 am
भागवत कथा में सुदामा चरित्र के साथ हुआ समापन, हवन-पूजन के बाद भंडारा।
May 9, 2026
9:21 am
