ढाबे में रखे डीजल-पेट्रोल में लगी आग, युवक झुलसा
पूंछ। थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे पर ग्राम अमरोख के पास स्थित एक ढाबे में शुक्रवार शाम भीषण आग लग गई। आग लगने से ढाबे के अंदर बने कमरे में रखा डीजल, पेट्रोल एवं अन्य सामान जलकर राख हो गया। आग बुझाने के दौरान ढाबा संचालक का पुत्र झुलस गया, जिसे गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार ग्राम अमरोख निवासी हरकिशन पाल नेशनल हाईवे किनारे ढाबा संचालित करते हैं। ढाबे के अंदर बने एक कमरे में डीजल एवं पेट्रोल से भरे प्लास्टिक के ड्रम रखे हुए थे। शुक्रवार शाम करीब सात बजे अचानक शॉर्ट सर्किट अथवा अन्य कारणों से कमरे में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। कमरे में रखे डीजल-पेट्रोल के ड्रम गर्मी के कारण पिघलकर फट गए, जिससे आग और तेजी से फैल गई।
आग की ऊंची लपटें देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही मोठ एवं समथर क्षेत्र से फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग बुझाने के दौरान हरकिशन का पुत्र राहुल झुलस गया। परिजनों एवं ग्रामीणों की मदद से उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार किया गया।
घटना में कमरे में रखा फर्नीचर, ड्रम एवं अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। आग लगने की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घटना की जानकारी जुटाई।
इस संबंध में थाना प्रभारी पूंछ वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि आग लगने की सूचना मिली है। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।
સમાચાર ફ્લેશ
झांसी के बड़ागांव में दुल्हन आने की खुशी में हर्ष फायरिंग, गोली लगने से दूल्हे के चाचा की मौत
केसीपी इंटर कॉलेज में 50 लाख के निर्माण कार्य का विधायक ने किया निरीक्षण
मोठ में एटीएम बदलकर साधु के खाते से 1.53 लाख रुपये पार
बेतवा नदी में डूबने से किशोर की मौत, परिवार में मचा कोहराम।
लखनऊ से आई स्वच्छ सर्वेक्षण टीम ने मोंठ में परखी सफाई व्यवस्था।
भागवत कथा में सुदामा चरित्र के साथ हुआ समापन, हवन-पूजन के बाद भंडारा।
ढाबे में रखे डीजल-पेट्रोल में लगी आग, युवक झुलसा
Mardul Pandey
केसीपी इंटर कॉलेज में 50 लाख के निर्माण कार्य का विधायक ने किया निरीक्षण
May 9, 2026
9:24 am
मोठ में एटीएम बदलकर साधु के खाते से 1.53 लाख रुपये पार
May 9, 2026
9:23 am
बेतवा नदी में डूबने से किशोर की मौत, परिवार में मचा कोहराम।
May 9, 2026
9:23 am
लखनऊ से आई स्वच्छ सर्वेक्षण टीम ने मोंठ में परखी सफाई व्यवस्था।
May 9, 2026
9:22 am
भागवत कथा में सुदामा चरित्र के साथ हुआ समापन, हवन-पूजन के बाद भंडारा।
May 9, 2026
9:21 am