Home » Uncategorized » आमने-सामने टक्कर में चार घायल, हालत गंभीर होने पर झांसी रेफर

आमने-सामने टक्कर में चार घायल, हालत गंभीर होने पर झांसी रेफर

आमने-सामने टक्कर में चार घायल, हालत गंभीर होने पर झांसी रेफर।

समथर = थाना समथर क्षेत्र के ग्राम पहाड़पुरा में सोमवार देर रात करीब 9 बजे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार थाना पूंछ क्षेत्र के ग्राम धोरका निवासी राजेंद्र सिंह उर्फ राजन, अजय कुमार और अभिषेक कुमार बाइक से समथर से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से मध्यप्रदेश के दबोह निवासी रवि धोबी अपनी बाइक से दबोह की ओर जा रहा था। पहाड़पुरा के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।
टक्कर इतनी तेज थी कि सभी चारों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोंठ पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया।
घायलों की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने सभी को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।

52 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *