Home » Uncategorized » मेधावी छात्रों का हुआ भव्य सम्मान, कोंच में शिक्षा का उत्सव

मेधावी छात्रों का हुआ भव्य सम्मान, कोंच में शिक्षा का उत्सव

जालौन जनपद के कोंच नगर स्थित रामस्वरूप रावत इंटर कॉलेज में मेधावी छात्रों के सम्मान में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मूलचन्द्र निरंजन, पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता और डॉ. विनोद पांडेय उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस दौरान छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम को सांस्कृतिक गरिमा प्रदान की। इसके बाद यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया।

सम्मानित छात्र-छात्राएं:

हाईस्कूल वर्ग:

लवी कुशवाहा, रितेश, स्नेहा, इशिका, धुर्व, शिल्पी यादव, संस्कार शुक्ल, नंदिनी, श्रृष्टि, आयुष और हर्ष

इंटरमीडिएट वर्ग:

स्नेहा यादव, निखिल पटेल, स्नेहा नायक, अंकित, अंशिका शिवहरे, अभिनय और प्रियंका पटेल।

मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक मूलचन्द्र निरंजन ने अपने संबोधन में कहा कि सफलता निरंतर परिश्रम और अनुशासन का परिणाम होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। वहीं पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता और डॉ. विनोद पाठक ने भी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए निरंतर मेहनत करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता लल्लूराम मिश्रा ने की, जबकि संचालन विजय रावत ने किया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य ब्रजेन्द्र झा, उप-प्रधानाचार्य सचिन झा, अमरेंद्र दुबे, पुनीत निरंजन, अमित तिवारी, प्रमोद, अशोक, राघवेंद्र तिवारी, संजय रावत, गौरव तिवारी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

समारोह ने छात्रों में नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार करते हुए शिक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल को और मजबूत किया।

रविकांत द्विवेदी RK रिपोर्टर, जालौन…🖊️📹
📲9415924024,7007725321

59 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *