Home » Uncategorized » लखनऊ में मुख्यमंत्री से मिले सदर विधायक, उरई विधानसभा की समस्याओं को रखा प्रमुखता से

लखनऊ में मुख्यमंत्री से मिले सदर विधायक, उरई विधानसभा की समस्याओं को रखा प्रमुखता से

लखनऊ। आज सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने कालिदास मार्ग लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री महंत योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान सदर विधायक ने उरई विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को प्रमुखता से मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। उन्होंने क्षेत्र में व्याप्त मूलभूत सुविधाओं, विकास कार्यों और जनहित से जुड़े मुद्दों के शीघ्र समाधान की मांग की।
मुख्यमंत्री ने विधायक द्वारा उठाए गए मुद्दों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने का आश्वासन दिया। इस मुलाकात को क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

रविकांत द्विवेदी RK रिपोर्टर, जालौन…🖊️📹
📲9415924024,7007725321

72 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *