Home » Uncategorized » शुभि भवन’ में मनाई गई देवर्षि नारद जयंती, पत्रकारों ने लिया निष्पक्ष पत्रकारिता का संकल्प

शुभि भवन’ में मनाई गई देवर्षि नारद जयंती, पत्रकारों ने लिया निष्पक्ष पत्रकारिता का संकल्प

जालौन के कोंच में शनिवार को ‘आदि पत्रकार’ देवर्षि नारद की जयंती श्रद्धा और गरिमा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पत्रकारों ने उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए निष्पक्ष और लोककल्याणकारी पत्रकारिता करने का संकल्प लिया।

ज्येष्ठ कृष्ण द्वितीया के अवसर पर ‘शुभि भवन’ में आयोजित कार्यक्रम में पत्रकारों ने देवर्षि नारद के चित्र पर पूजन-अर्चन एवं माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम वैदिक रीति-रिवाजों के साथ सम्पन्न हुआ, जिसमें उपस्थित सभी लोगों ने उनके श्रीचरणों में नमन किया।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पत्रकार पुरुषोत्तमदास रिछारिया ने कहा कि देवर्षि नारद का अवतरण ही लोक कल्याण के लिए हुआ था। उन्होंने पत्रकारों को संदेश देते हुए कहा कि समाज में व्याप्त कुरीतियों और अव्यवस्थाओं के खिलाफ निर्भीकता से लिखें, लेकिन लेखन में अतिरंजना से बचें और सत्य के दायरे में रहकर ही अपनी कलम चलाएं।
वरिष्ठ पत्रकार संजय सोनी ने कहा कि नारद एक ऐसे आदर्श पत्रकार हैं, जो समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहते हुए उनके समाधान का मार्ग भी तलाशते थे। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को अहंकार से दूर रहकर समाजहित में कार्य करना चाहिए।
इस अवसर पर दैनिक अमर उजाला से कोंच संवाददाता हरिश्चंद्र तिवारी ने भी पत्रकारिता के उच्च मानदंडों को बनाए रखने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में पत्रकार रविकांत द्विवेदी, सौरभ कुमार मिश्रा,राहुल राठौर, विवेक द्विवेदी,पवन अग्रवाल, तरुण निरंजन, सद्दाम हुसैन,आलम खान, शुभम तिवारी आदि पत्रकार सहित,शैलेष सोनी, राजकुमार यादव आदि नगर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

रविकांत द्विवेदी RK रिपोर्टर, जालौन…🖊️📹
📲9415924024,7007725321

119 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *