Home » Uncategorized » ग्राम विकास अधिकारी संघ झांसी शाखा का द्विवार्षिक अधिवेशन संपन्न, अदिति कुमार निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित

ग्राम विकास अधिकारी संघ झांसी शाखा का द्विवार्षिक अधिवेशन संपन्न, अदिति कुमार निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित

मोंठ = ग्राम विकास अधिकारी संघ (एरगो) शाखा जनपद झांसी का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं निर्वाचन रविवार को विकास भवन सभागार झांसी में संपन्न हुआ। निर्वाचन अधिकारी जितेन्द्र मकराडिया, प्रवेश कुमार राजपूत, अतुल भारद्वाज एवं भरत व्यास की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराई गई।

निर्वाचन में संरक्षक मंडल में अजय पाल सिंह सेंगर, अजय विद्यार्थी, महीपत सिंह, आसित व्यास को शामिल किया गया।अध्यक्ष पद पर अदिति कुमार निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। इसके साथ ही संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
नई कार्यकारिणी में तेज सिंह निरंजन को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राकेश सोनकर को मंत्री, ज्ञानेन्द्र सिंह परिहार को प्रांतीय प्रतिनिधि, बृजेन्द्र सिंह यादव को उपाध्यक्ष, श्रीमती आस्था शुक्ला को महिला उपाध्यक्ष, जितेन्द्र साहू को कोषाध्यक्ष, रविशंकर राजपूत को अंकेक्षक तथा देवेन्द्र सिंह को संयुक्त मंत्री बनाया गया।
संगठन मंत्री पद पर सुनील कुमार (मोंठ), सुदीप तिवारी (चिरगांव), श्रीमती वंदना कुशवाहा (बड़ागांव), राकेश नरवरिया (बबीना),धर्मेन्द्र कुमार (बंगरा), इन्द्रविजय (मऊरानीपुर),अलोक सिंह यादव (गुरसराय) एवं महेन्द्र चौधरी (बामौर) को जिम्मेदारी सौंपी गई।
मीडिया प्रभारी के रूप में जमाल अब्दुल नासिर, रजत अग्रवाल एवं आलोक चतुर्वेदी (सोशल मीडिया) को नामित किया गया।
कार्यक्रम में संघ के सदस्यों ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

63 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *