मोंठ= क्षेत्र में लगातार बढ़ती गर्मी और तेज धूप को देखते हुए समाजसेवी डॉ सुनील तिवारी ने लोगों से पशु-पक्षियों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में इंसानों के साथ-साथ पशु-पक्षियों को भी पानी की भारी आवश्यकता होती है, लेकिन खुले स्थानों पर पानी की कमी के कारण उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ती है। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर, दुकान, छत, मोहल्ले और सार्वजनिक स्थानों पर पानी से भरे बर्तन रखने चाहिए, ताकि बेजुबान जीव अपनी प्यास बुझा सकें। उन्होंने कहा कि पशु-पक्षियों की सेवा मानवता का सच्चा परिचय है। बेजुबानों के लिए किया गया कार्य पुण्य की श्रेणी में आता है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे गर्मी के दिनों में नियमित रूप से पानी के पात्र भरते रहें और जरूरतमंद पशुओं की सहायता करें। इस छोटे से प्रयास से अनेक जीवों का जीवन बचाया जा सकता है।
સમાચાર ફ્લેશ
हरिहरात्मक महायज्ञ के लिए हुई वृहद चर्चा
बिजली के तार टूटने से बगिया में लगी आग, एक घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू,.
ग्राम विकास अधिकारी संघ झांसी शाखा का द्विवार्षिक अधिवेशन संपन्न, अदिति कुमार निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित
निशुल्क कौशल प्रशिक्षण में प्रवेश की अंतिम तिथि 30 अप्रैल।
भीषण गर्मी में पशु-पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करने की अपील
लेजर्स: ए प्रीसिजन टूल फ़ॉर पेरियोडोंटिक्स” पुस्तक का कुलपति प्रोफेसर मुकेश पांडे ने किया विमोचन
भीषण गर्मी में पशु-पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करने की अपील
Atul Dubey
बिजली के तार टूटने से बगिया में लगी आग, एक घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू,.
April 26, 2026
9:39 pm
निशुल्क कौशल प्रशिक्षण में प्रवेश की अंतिम तिथि 30 अप्रैल।
April 26, 2026
9:37 pm
हैंडपंप दबने से बढ़ी पेयजल समस्या, नियमों की अनदेखी से ग्रामीण परेशान।
April 25, 2026
9:44 am
