Home » Uncategorized » खड़ौआ में श्री बांके बिहारी मंदिर का जीर्णोद्धार, भगवान परशुराम की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न।

खड़ौआ में श्री बांके बिहारी मंदिर का जीर्णोद्धार, भगवान परशुराम की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न।

खड़ौआ में श्री बांके बिहारी मंदिर का जीर्णोद्धार, भगवान परशुराम की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न।

मोंठ =निकटवर्ती ग्राम खड़ौआ में स्थित श्री बांके बिहारीजी मंदिर का जीर्णोद्धार कार्य पूर्ण होने के उपलक्ष्य में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में भगवान परशुराम की मूर्ति की विधि-विधान से प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कराई गई। प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान यज्ञाचार्य डॉ. विकास त्रिपाठी के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पूजा-अर्चना की और धर्मलाभ प्राप्त किया।
आयोजन को सफल बनाने में ग्रामीणों का भी विशेष सहयोग रहा।
समारोह के समापन अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
ग्रामीणों ने मंदिर के नव स्वरूप और धार्मिक आयोजन को गांव के लिए गौरवपूर्ण बताया। कार्यक्रम के दौरान पूरे गांव में भक्तिमय वातावरण बना रहा। इस मौके पर ब्रजबिहारी समाधियां, पूर्व प्रधान मनोज समाधियां, अभिषेक नायक,सौरभ दुबे, सुनील कुमार, रामू त्रिपाठी,दिलीप कुमार, सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।

91 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *