।
मोंठ= थाना क्षेत्र के सेमरी गांव के पास शुक्रवार देर रात करीब साढ़े 9 बजे तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक बुजुर्ग सहित तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोंठ पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।
बताया गया है कि सेमरी निवासी परशुराम (72) पैदल गांव जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार छपार निवासी मनीष और ऋतिक भी गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों लोग सड़क पर गिर पड़े और उन्हें काफी चोटें आईं।
चिकित्सक डॉक्टर रोहित कुमार ने प्राथमिक जांच में घायलों की हालत गंभीर पाई गई। चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए तीनों को मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। हादसे की सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।
स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने और तेज रफ्तार वाहनों पर कार्रवाई की मांग की है।
