Home » Uncategorized » एबेनेजर पब्लिक स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

एबेनेजर पब्लिक स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

कोंच :० Ebenezer Public School Konch में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित होने के उपरांत रिपोर्ट कार्ड वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या के जे ग्रेसी ने विद्यार्थियों को रिपोर्ट कार्ड वितरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा आगे और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अभिभावकों से भी बच्चों की शिक्षा में सक्रिय सहयोग देने और उनकी प्रगति पर नियमित ध्यान देने की अपील की।
विद्यालय के परीक्षा परिणाम में कुल 25 विद्यार्थियों ने प्रथम, 24 ने द्वितीय तथा 24 विद्यार्थियों ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी:
नर्सरी से आहत, प्राची, श्रेया अग्रवाल; एलकेजी से हुमैरा, उर्जव, देव; यूकेजी से योगेंद्र, हार्दिक नायक, हितांश पटेल; कक्षा 1 से कृष्णा, तनु, वंश गौतम; कक्षा 2 से आस्था, दृष्टि, राम; कक्षा 3 से अमय झा, रिदम, हरीश; कक्षा 4 से दिव्या निरंजन, आराध्या, आर्यन; कक्षा 5 से अंशिका, आयुष्मान तिवारी, राखी; कक्षा 6 से देवांश गुप्ता, देवांश, रुद्र प्रताप; कक्षा 7 से आलोक सोनी, साजिद मंसूरी।
द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी:
नर्सरी से आरन्या, रायान अग्रवाल, धैर्य सोनी; एलकेजी से पाखी, काव्या, रिजा, मोहम्मद रिहान; यूकेजी से आजम, स्तुति, पार्थ राजपूत; कक्षा 1 से साहिल, देव प्रजापति, प्रकृति कुशवाहा; कक्षा 2 से सौम्या, जान्हवी; कक्षा 3 से आयुष भोंसले, युवान, अथर्व छावला; कक्षा 4 से दिव्या कुशवाहा, ऋषिका, लक्ष्य पटेल; कक्षा 5 से आयत, लक्ष्य पटेल; कक्षा 6 से समृद्धि, देव कुशवाहा; कक्षा 7 से ऋतिक राना, पार्थ पटेल।
तृतीय स्थान पर भी विभिन्न कक्षाओं के 24 विद्यार्थियों ने स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं अमन, रामनरेश, ज्योति, लखन, प्रतीक्षा, निशा, अनुष्का, अंशिका, लक्ष्मी, आमीन आदि उपस्थित रहे।

रविकांत द्विवेदी RK रिपोर्टर, जालौन…🖊️📹
📲7007725321,9415924024

95 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *