Home » Uncategorized » अक्षय तृतीया पर भगवान परशुराम जन्म महोत्सव के पावन अवसर पर कोंच नगर में निकलेगी भव्य शोभायात्रा

अक्षय तृतीया पर भगवान परशुराम जन्म महोत्सव के पावन अवसर पर कोंच नगर में निकलेगी भव्य शोभायात्रा

विप्र समाज में भारी उत्साह, तैयारियो को अंतिम रूप देने में लगे आयोजक

जालौन :० कोंच नगर में अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर भगवान परशुराम जन्म महोत्सव को लेकर विप्र समाज में व्यापक उत्साह देखने को मिल रहा है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विप्र समाज के तत्वावधान में 19 अप्रैल को भगवान विष्णु के छटे अवतार जन्मदग्नि नंदन भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह शोभायात्रा सुबह 8 बजे रामकुंड कालोनी से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए ब्राह्मण महासभा परिषद बजरिया पहुंचेगी जहां हवन पूजन एवं भंडारा प्रसाद वितरण के साथ शोभा यात्रा का समापन किया जाएगा। ब्राह्मण महासभा परिषद में पत्रकारों से बात करते हुए ब्राह्मण महासभा के महामंत्री रंजन गोस्वामी ने बताया कि शोभायात्रा का मार्ग रामकुंड कालोनी से शुरू होकर गल्ला मंडी गेट नंबर 2, मारकंडेश्वर चौराहा, एसआरपी इंटर कालेज, रेलवे फाटक, सागर चौकी, चंदकुआं चौराहा, स्टेट बैंक चौराहा, अमरचंद इंटर कालेज, तहसील,बजरिया पावर हाउस, बजरिया वाट स्कूल होते हुए ब्राह्मण महासभा परिषद तक निर्धारित किया गया है। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न स्थानों पर जलपान की विशेष व्यवस्था की जाएगी। भव्य शोभा यात्रा का जगह-जगह स्वागत भी किया जाएगा। इस भव्य शोभायात्रा में बैंड बाजों के साथ, चार सजे-धजे घोड़े आकर्षण का केंद्र होंगे। इसके अलावा महापुरुषों के स्वरूप और भगवान परशुराम की सुसज्जित प्रतिमा रथ पर विराजमान होकर नगर भ्रमण करेंगी, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो जाएगा।
ब्राह्मण महासभा के महामंत्री शिक्षक रंजन गोस्वामी ने जानकारी देते हुए बताया कि शोभायात्रा के समापन के बाद ब्राह्मण महासभा परिषद में सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया जाएगा। साथ ही वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान परशुराम का अभिषेक किया जाएगा। इसके उपरांत भव्य भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे।
इस आयोजन को सफल बनाने के लिए विप्र समाज के सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। प्रेसवार्ता के दौरान कांग्रेस पार्टी नगर अध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी, भास्कर दुबे, गौरव तिवारी सभासद प्रतिनिधि, वरिष्ठ पत्रकार पुरुषोत्तम दास रिछारिया, पत्रकार विवेक द्विवेदी, पत्रकार हरिश्चंद्र तिवारी, शुभम तिवारी, जयप्रकाश रावत बंटे सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। उन्होने बताया शोभायात्रा मार्ग को उत्साहित विप्र समाज के लोगो द्वारा सजाया जा रहा है।मार्ग में जगह-जगह तोरण द्वार बनाए जाएंगे जिसकी तैयारी बडे पैमाने पर चल रही है।

रविकांत द्विवेदी RK रिपोर्टर, जालौन…🖊️📹
📲7007725321,9415924024

23 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *