Home » Uncategorized » हिमांशु प्रताप सिंह बने भाजपा के जिला महामंत्री

हिमांशु प्रताप सिंह बने भाजपा के जिला महामंत्री


गड़वार(बलिया):
रसड़ा विधानसभा क्षेत्र के रामपुर असली गांव निवासी हिमांशु प्रताप सिंह ‘मंटू’ को भाजपा बलिया का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति पर शनिवार को उनके समर्थकों ने खुशी जाहिर की। इस अवसर पर लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया।
हिमांशु सिंह वर्ष 2014 से भारतीय जनता पार्टी में सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं। उन्होंने राजनीति में कदम रखने से पहले वर्ष 2012 में मध्य प्रदेश में जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीएम) के पद से इस्तीफा दे दिया था।
लखनऊ विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट हिमांशु सिंह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के सदस्य भी रहे हैं। उनके पिता योगेंद्र नाथ सिंह पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के करीबी माने जाते रहे हैं और वह चिलकहर ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख भी रह चुके हैं।

84 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *