Home » Uncategorized » मोंठ में छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है, पीड़ित ने पुलिस से शिकायत, मुकदमा।

मोंठ में छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है, पीड़ित ने पुलिस से शिकायत, मुकदमा।

मोंठ—कोतवाली क्षेत्र में छेड़खानी और अभद्र व्यवहार का एक गंभीर मामला सामने आया है। कस्बा निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि उसी कस्बे का एक युवक उसकी पुत्री को लंबे समय से परेशान कर रहा था। पीड़ित पिता के अनुसार, युवक आए दिन उसकी पुत्री का पीछा करता था और उसे अनावश्यक रूप से परेशान करता रहता था।पीड़ित पिता ने तुरंत मामले की सूचना कोतवाली मोंठ पुलिस को दी और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
–कोतवाल राजेश पाल सिंह ने बताया कि छेड़खानी की तहरीर प्राप्त हुई थी जिसको लेकर मामला पंजीकृत किया है।

143 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *