Home » Uncategorized » राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पीताम्बरा मंदिर पहुंची, गुरुपूर्णिमा पर्व में होगी शामिल

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पीताम्बरा मंदिर पहुंची, गुरुपूर्णिमा पर्व में होगी शामिल

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पीताम्बरा मंदिर पहुंची, गुरुपूर्णिमा पर्व में होगी शामिल

दतिया। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे आज दतिया पहुंचीं, जहां पीतांबरा पीठ के ट्रस्टियों और पीठ प्रबंधन ने उनका स्वागत किया। वसुंधरा राजे ने पीतांबरा पीठ पहुंचकर मां बगलामुखी देवी के दर्शन किए। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे  पीतांबरा पीठ पर होने वाले गुरु पूर्णिमा पर्व के कार्यक्रम में शामिल होंगी। इस दौरान वह गुरुजी के चरण पादुका पूजन में भी शामिल होंगी। वसुंधरा राजे के दतिया दौरे को लेकर पीतांबरा पीठ में विशेष तैयारियां की गई हैं। वसुंधरा राजे के आगमन से पहले पीतांबरा पीठ में सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे।

334 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *