Home » Uncategorized » जालौन में भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, गूंजे “ब्राह्मण एकता” के नारे

जालौन में भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, गूंजे “ब्राह्मण एकता” के नारे

जालौन/कोंच। भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के अवसर पर कोंच नगर में रविवार को एक विशाल और भव्य शोभायात्रा बड़े ही उत्साह, श्रद्धा और धूमधाम के साथ निकाली गई। इस आयोजन में विप्र समाज के हजारों लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिससे पूरे नगर का वातावरण भक्तिमय हो उठा।
उरई में यह शोभायात्रा ठडेश्वरी मंदिर से प्रारंभ होकर सिटी सेंटर तक निकाली गई, जबकि कोंच में शोभायात्रा रामकुंड मंदिर से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों—मारकंडेश्वर तिराहा, रेलवे क्रॉसिंग, सागर चौकी, चन्द्रकुआं, अमरचंद महेश्वरी इंटर कॉलेज और पवार हाउस होते हुए बजरिया वार्ड स्कूल मार्ग से भगवान परशुराम मंदिर परिसर पर पहुंचकर संपन्न हुई।
शोभायात्रा की विशेष आकर्षण सजी-धजी झांकियां रहीं, जिनमें महापुरुषों के जीवन प्रसंगों को जीवंत रूप में दर्शाया गया। हाथी, घोड़े और आकर्षक पालकियों के साथ निकली इस यात्रा ने लोगों का मन मोह लिया।
रास्ते में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए जलपान की उत्कृष्ट व्यवस्था की गई। चतुर्भुज मोटर्स द्वारा सबसे पहले सेवा शुरू की गई, जिसके बाद चन्द्रकुआं, सागर चौकी और अमरचंद महेश्वरी इंटर कॉलेज सहित कई स्थानों पर लोगों को जलपान कराया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत ऐतिहासिक रामकुंड पर भगवान परशुराम की विधिवत आरती से हुई। यात्रा के दौरान डीजे की धुन पर युवा वर्ग झूमता नजर आया और “जय जय परशुराम” तथा “ब्राह्मण एकता जिंदाबाद” जैसे नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।
समापन के अवसर पर आयोजित सभा में मंचासीन वक्ताओं ने ब्राह्मण समाज की एकता पर बल देते हुए समाज को संगठित रहने का आह्वान किया। साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर ब्राह्मण परिवारों के उत्थान के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया।
इस अवसर पर पूर्व बार संघ अध्यक्ष विज्ञान सिरौठिया, बलराम तिवारी केलिया, एड.ओम प्रकाश कौशिक, प्रतीक महंत, धर्मेंद्र बबेले, रंजन गोस्वामी, पूर्व मंत्री हरिओम उपाध्याय, आशीष पांडे करौली, एड.विनोद अग्निहोत्री, सर्वा चरण बाजपेई, कृपा शंकर द्विवेदी (बच्चू महाराज), बॉबी तिवारी,राहुल तिवारी केलिया, नवेंद्र उपाध्याय, मोंटी उपाध्याय, श्रीकांत तिवारी, राजा तिवारी, शिक्षक राजेंद्र द्विवेदी, रजनीकांत द्विवेदी तनु, जयप्रकाश रावत बंटे, एड.शैलेन्द्र पटेरिया,प्रथम द्विवेदी, दर्श द्विवेदी, केशव रावत, अमन रावत सहित बड़ी संख्या में विप्र समाज के गणमान्य नागरिक, युवा और बुजुर्ग उपस्थित रहे।

रविकांत द्विवेदी RK रिपोर्टर, जालौन…🖊️📹
📲7007725321,9415924024

29 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *