Home » Uncategorized » डीजे को लेकर शादी में बवाल, बारातियों पर हमला। दोनों पक्षों के छह लोगों का शांतिभंग में चालान।

डीजे को लेकर शादी में बवाल, बारातियों पर हमला। दोनों पक्षों के छह लोगों का शांतिभंग में चालान।

डीजे को लेकर शादी में बवाल, बारातियों पर हमला। दोनों पक्षों के छह लोगों का शांतिभंग में चालान।

मोंठ= थाना मोंठ क्षेत्र के ग्राम अमरा में शादी समारोह के दौरान डीजे पर गाने बजाने को लेकर विवाद हो गया, जो बाद में मारपीट में बदल गया। मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के छह लोगों का शांतिभंग में चालान कर दिया।बताया गया कि गांव के डीजे को लेकर बरातियों और स्थानीय लोगों के बीच कहासुनी शुरू हुई थी, जिसके बाद दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई।
घटना के दौरान डीजे संचालक ने मारपीट की सूचना अपने साथियों को दे दी। कुछ देर बाद जब बारात डीजे संचालक के घर के बाहर से गुजर रही थी, तभी अचानक कुछ लोगों ने बारातियों पर हमला कर दिया। इस हमले में बाराती राहुल कुशवाह, मनीष कुशवाहा और सुनील कुशवाहा घायल हो गए।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित करते हुए दोनों पक्षों को शांत कराया। घायलों का उपचार कराया गया है।
===कोतवाल राजेश पाल सिंह का कहना है कि सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस को भेजा गया था। मौके से छह लोगों को पकड़कर शांतिभंग में चालान कर कार्रवाई की गई है।

60 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *