Home » Uncategorized » दशकों बाद फिर गुलजार हुआ मोंठ का पशु हाट बाजार, किसान गाय-भैंस लेकर पहुंचे बिक्री को।

दशकों बाद फिर गुलजार हुआ मोंठ का पशु हाट बाजार, किसान गाय-भैंस लेकर पहुंचे बिक्री को।

दशकों बाद फिर गुलजार हुआ मोंठ का पशु हाट बाजार, किसान गाय-भैंस लेकर पहुंचे बिक्री को।

मोंठ= कस्बे का ऐतिहासिक पशु हाट बाजार दशकों बाद एक बार फिर शुरू होने से क्षेत्र के किसानों में उत्साह देखा जा रहा है। बुधवार को आसपास के गांवों से किसान अपनी गाय और भैंस लेकर बिक्री के लिए पहुंचे। किसानों ने बताया कि लंबे समय बाद पशुओं की खरीद-फरोख्त के लिए स्थानीय स्तर पर बेहतर व्यवस्था मिलने से उन्हें राहत मिली है।
किसानों का कहना है कि पहले पशुओं की बिक्री के लिए दूर-दराज के बाजारों में जाना पड़ता था, जिससे समय और धन दोनों खर्च होते थे। अब मोंठ में ही पशु हाट बाजार शुरू होने से उन्हें सुविधा मिलेगी और उचित दाम मिलने की उम्मीद भी बढ़ी है। बाजार में खरीददारों की भी अच्छी आवाजाही देखी गई। पशु हाट बाजार के संचालक राहुल गिरी ने बताया कि बाजार में किसानों और व्यापारियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। पशुओं के लिए पानी, छाया, बैठने की व्यवस्था तथा साफ-सफाई पर जोर दिया गया है। सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। पशु बाजार दोबारा शुरू होने से क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और किसानों को सीधा लाभ पहुंचेगा। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

100 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *