Home » Uncategorized » दुल्हन ने पहले दी परीक्षा, फिर हुई विदाई

दुल्हन ने पहले दी परीक्षा, फिर हुई विदाई

दुल्हन ने पहले दी परीक्षा, फिर हुई विदाई

समथर — क्षेत्र के ग्राम बहादुरपुर में शिक्षा और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बनाकर एक बेटी ने प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है । उसने अपनी शादी बिदा होने से पूर्व परीक्षा केंद्र पहुंचकर परीक्षा दी । क्षेत्र के ग्राम बहादुरपुर निवासी जगजीवन की पुत्री स्मिता हरदयालसिंह महाविद्यालय पहाड़पुरा स्टेट में बी.ए. द्वितीय वर्ष की छात्रा है । उसकी शादी 28 अप्रैल को ग्राम बहादुरपुर में संपन्न हुई जहां चिरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम महेवा से बारात आई थी । रात में परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ टीका, जयमाला और कन्यादान की रस्में पूरी की गईं । 29 अप्रैल को स्मिता की बी.ए. द्वितीय वर्ष की ग्रह विज्ञान की परीक्षा निर्धारित थी। ऐसे में उसने अपने कर्तव्यों को प्राथमिकता देते हुए सुबह परीक्षा केंद्र पहुंचकर पेपर दिया । परीक्षा समाप्त करने के बाद वह वापसअपने घर विवाह स्थल पहुंचीं जहां आगे की रस्में—भांवर और पांव पखराई संपन्न हुई । इसके बाद विधिवत रूप से उनकी विदाई की गई । स्मिता द्वारा शिक्षा और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बनाकर एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत करने को लेकर लोग उसकी सराहना कर रहे हैं ।

78 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *