Home » Uncategorized » मोठ में तमंचा और कारतूस सहित युवक गिरफ्तार।

मोठ में तमंचा और कारतूस सहित युवक गिरफ्तार।

मोठ में तमंचा और कारतूस सहित युवक गिरफ्तार।

मोठ= थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को तमंचा और जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार चेकिंग के दौरान बीती रात मुखबिर से सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति अमरा-कुम्हरिया मार्ग पर पुलिया के पास कच्चे रास्ते की ओर मौजूद है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम विकास वर्मा निवासी ग्राम कुम्हरिया, थाना मोठ, जिला झांसी बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।
प्रभारी निरीक्षक राजेश पाल सिंह ने बताया कि बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ थाना मोठ में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक कुमार प्रतीक, हेड कांस्टेबल दीप तिवारी, कांस्टेबल श्यामप्रताप सिंह और कांस्टेबल देवेंद्र सिंह शामिल रहे।

71 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *