Home » Uncategorized » समथर-समथर थाना क्षेत्र के ग्राम दतावली में पुलिस ने जुआ खेलते छह लोगों को गिरफ्तार किया है।

समथर-समथर थाना क्षेत्र के ग्राम दतावली में पुलिस ने जुआ खेलते छह लोगों को गिरफ्तार किया है।

समथर-समथर थाना क्षेत्र के ग्राम दतावली में पुलिस ने जुआ खेलते छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार देवी जी मंदिर के पीछे सड़क किनारे कुछ लोग जुआ खेल रहे थे, जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर जुआरिओ को पकड़ लिया । पकड़े गए जुआरिओ में आशीष कुमार निवासी ग्राम दतावली, नवल किशोर निवासी बड़ा बेलमा, सुनील पांडा निवासी दतावली, महावीर निवासी समथर, नारायण निवासी बड़ेरा तथा विमलेश निवासी फतेहपुर शामिल हैं। पुलिस ने जुए के फड़ से 35,100 रुपये व ताश के पत्ते और जामा तलाशी में 4,070 रुपये कुल 39170 रुपये बरामद किये हैं ।
पुलिस द्वारा जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

50 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *