Home » Uncategorized » कन्या इंटर कॉलेज मोंठ की अनुष्का चौबे ने हाईस्कूल में 550 अंक पाकर किया टॉप।

कन्या इंटर कॉलेज मोंठ की अनुष्का चौबे ने हाईस्कूल में 550 अंक पाकर किया टॉप।

कन्या इंटर कॉलेज मोंठ की अनुष्का चौबे ने हाईस्कूल में 550 अंक पाकर किया टॉप।

मोंठ = कन्या इंटर कॉलेज, मोंठ की छात्रा अनुष्का चौबे ने हाईस्कूल परीक्षा में 550 अंक प्राप्त कर मोंठ क्षेत्र में सर्वोच्च स्थान हासिल किया है। विद्यालय का बोर्ड परीक्षा परिणाम इस वर्ष भी उत्कृष्ट रहा। विद्यालय की प्रधानाचार्य दीपिका पाठक ने जानकारी देते हुए बताया कि
हाईस्कूल वर्ग में अनुष्का चौबे ने 91.66 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर वैष्णवी कुशवाहा रहीं, जिन्होंने 90 प्रतिशत अंक हासिल किए। तृतीय स्थान पर दिव्या ने 89.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
इंटरमीडिएट कला वर्ग में चंचल ने 387 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। मोहिनी ने 375 अंक पाकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि ममता ने 347 अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इंटरमीडिएट विज्ञान वर्ग में आस्था शर्मा ने 386 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। आराध्या ने 348 अंक पाकर द्वितीय स्थान हासिल किया। तृतीय स्थान पर अभिलाषा तथा किरन पाल संयुक्त रूप से रहे, दोनों ने 376 अंक प्राप्त किए।
विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्य ने सभी छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

56 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *