मोठ में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर जागरूकता रैली, छात्राओं ने दिया सशक्तिकरण का संदेश।
मोठ = टीकाराम यादव स्मृति महाविद्यालय में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रचार-प्रसार को लेकर गुरुवार को छात्राओं द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में छात्राओं ने भाग लेते हुए नारी सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के समर्थन में नारे लगाए तथा लोगों को महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूक किया।
रैली का शुभारंभ महाविद्यालय परिसर से हुआ, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली। इस दौरान छात्राओं ने “नारी शक्ति देश की शक्ति”, “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” और “महिलाओं का सम्मान, देश का अभिमान” जैसे नारों के माध्यम से समाज को जागरूक किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेंद्र खरे ने कहा कि नारी का हर स्वरूप पूजनीय है। वह परिवार, समाज और राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सम्मान और समान अवसर देना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।
प्रवक्ता डॉ. पूनम यादव और डॉ. रचना सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। उन्हें आगे बढ़ाने के लिए समाज को सकारात्मक सोच अपनानी होगी।
एनसीसी प्रभारी डॉ. अजय निरंजन ने कहा कि अनुशासन का पहला पाठ नारी ही सिखाती है। मां के रूप में वह बच्चों को संस्कार, अनुशासन और जीवन मूल्यों की शिक्षा देती है।
इस अवसर पर डॉ. तन्वी सिद्दकी, पारूल भल्ला, प्रीति यादव, रश्मि यादव, डॉ. प्रणव त्रिपाठी, प्रशांत खरे, अतुल दुबे, जगराम, कमलेश, नरेश सहित एनसीसी, एनएसएस एवं रेंजर-रोवर्स के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में छात्राओं ने महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की रक्षा का संकल्प लिया।
સમાચાર ફ્લેશ
मोंठ। थाना क्षेत्र के ग्राम जौरा में चौपाल लगाकर में गुरुबार को मिशन शक्ति अभियान फेस-5 के अंतर्गत महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
मोठ में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर जागरूकता रैली, छात्राओं ने दिया सशक्तिकरण का संदेश।
मोंठ (झाँसी)। मून इण्टरनेशनल पब्लिक स्कूल भुजोंद(मोंठ) का इस वर्ष सी.बी.एस.ई. बोर्ड कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा।
शाहजहांपुर में थाना प्रभारी सत्य प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में चला मिशन शक्ति अभियान।
आरटीई के तहत चयनित छात्र को निजी स्कूल ने प्रवेश देने से किया इंकार, एसडीएम से शिकायत
मोंठ में मां संतोषी धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, सुंदरकांड व भजन-कीर्तन से गूंजा वातावरण।
Home
»
Uncategorized
»
मोठ में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर जागरूकता रैली, छात्राओं ने दिया सशक्तिकरण का संदेश।
मोठ में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर जागरूकता रैली, छात्राओं ने दिया सशक्तिकरण का संदेश।
Mardul Pandey
शाहजहांपुर में थाना प्रभारी सत्य प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में चला मिशन शक्ति अभियान।
April 17, 2026
9:27 am
आरटीई के तहत चयनित छात्र को निजी स्कूल ने प्रवेश देने से किया इंकार, एसडीएम से शिकायत
April 16, 2026
9:35 am
मोंठ में मां संतोषी धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, सुंदरकांड व भजन-कीर्तन से गूंजा वातावरण।
April 16, 2026
9:34 am
हैदराबाद में पीजी की बढ़ती समस्या और पीजी मालिकों की मनमानी
April 15, 2026
8:35 pm
