સમાચાર ફ્લેશ
मोंठ। थाना क्षेत्र के ग्राम जौरा में चौपाल लगाकर में गुरुबार को मिशन शक्ति अभियान फेस-5 के अंतर्गत महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। मोठ में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर जागरूकता रैली, छात्राओं ने दिया सशक्तिकरण का संदेश। मोंठ (झाँसी)। मून इण्टरनेशनल पब्लिक स्कूल भुजोंद(मोंठ) का इस वर्ष सी.बी.एस.ई. बोर्ड कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। शाहजहांपुर में थाना प्रभारी सत्य प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में चला मिशन शक्ति अभियान। आरटीई के तहत चयनित छात्र को निजी स्कूल ने प्रवेश देने से किया इंकार, एसडीएम से शिकायत मोंठ में मां संतोषी धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, सुंदरकांड व भजन-कीर्तन से गूंजा वातावरण।
Home » Uncategorized » मोंठ। थाना क्षेत्र के ग्राम जौरा में चौपाल लगाकर में गुरुबार को मिशन शक्ति अभियान फेस-5 के अंतर्गत महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

मोंठ। थाना क्षेत्र के ग्राम जौरा में चौपाल लगाकर में गुरुबार को मिशन शक्ति अभियान फेस-5 के अंतर्गत महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

मोंठ। थाना क्षेत्र के ग्राम जौरा में चौपाल लगाकर में गुरुबार को मिशन शक्ति अभियान फेस-5 के अंतर्गत महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस टीम ने नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर विस्तार से जानकारी देते हुए महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। मौजूद महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, पूर्वदर्शन छात्रवृत्ति योजना, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना और निराश्रित महिला पेंशन योजना जैसी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि इनका लाभ उठाकर महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकती हैं।
पुलिस टीम ने आपातकालीन सहायता के लिए जारी हेल्पलाइन नंबर 1090 (महिला हेल्पलाइन), 181 (महिला सहायता), 102 व 108 (एम्बुलेंस सेवा), 112 (आपातकालीन पुलिस सहायता), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) और 1930 (साइबर फ्रॉड हेल्पलाइन) की उपयोगिता भी समझाई और जरूरत पड़ने पर तुरंत इन नंबरों का प्रयोग करने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस कर्मियों ने महिलाओं की समस्याएं भी सुनीं, हालांकि मौके पर किसी प्रकार की शिकायत सामने नहीं आई। अंत में महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पिंक कार्ड वितरित किए गए और उन्हें हर परिस्थिति में निर्भीक होकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।इस मौके पर एसआई कम्बोद सिंह,एसआई मुन्ना सिंह, महिला कांस्टेबल स्नेहलता, पल्लवी एवं शिवानी आदि अनेक लोग मौजूद रहे।

24 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *