સમાચાર ફ્લેશ
मोंठ। थाना क्षेत्र के ग्राम जौरा में चौपाल लगाकर में गुरुबार को मिशन शक्ति अभियान फेस-5 के अंतर्गत महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। मोठ में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर जागरूकता रैली, छात्राओं ने दिया सशक्तिकरण का संदेश। मोंठ (झाँसी)। मून इण्टरनेशनल पब्लिक स्कूल भुजोंद(मोंठ) का इस वर्ष सी.बी.एस.ई. बोर्ड कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। शाहजहांपुर में थाना प्रभारी सत्य प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में चला मिशन शक्ति अभियान। आरटीई के तहत चयनित छात्र को निजी स्कूल ने प्रवेश देने से किया इंकार, एसडीएम से शिकायत मोंठ में मां संतोषी धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, सुंदरकांड व भजन-कीर्तन से गूंजा वातावरण।
Home » Uncategorized » शाहजहांपुर में थाना प्रभारी सत्य प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में चला मिशन शक्ति अभियान।

शाहजहांपुर में थाना प्रभारी सत्य प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में चला मिशन शक्ति अभियान।

शाहजहांपुर में थाना प्रभारी सत्य प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में चला मिशन शक्ति अभियान।

मोंठ= शाहजहांपुर में गुरुवार को थाना प्रभारी सत्य प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में मिशन शक्ति अभियान चलाया गया। अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं और छात्राओं ने भाग लिया।
अभियान के दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, बाल अपराध, साइबर ठगी और सोशल मीडिया पर होने वाले अपराधों से बचाव के तरीके बताए गए। बालिकाओं को गुड टच-बैड टच के बारे में भी समझाया गया।
थाना प्रभारी सत्य प्रकाश शर्मा ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान पुलिस की प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर महिलाएं तुरंत पुलिस से संपर्क करें। टीम ने हेल्पलाइन नंबर 1090 वूमेन पावर लाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन और 1930 साइबर हेल्पलाइन की जानकारी भी दी।
कार्यक्रम के अंत में महिलाओं और बालिकाओं को जागरूकता पंपलेट वितरित किए गए। उपस्थित लोगों ने मिशन शक्ति अभियान की सराहना की। इस मौके पर उपनिरीक्षक मिथलेश कुमार, जसवंत सिंह, महिला आरक्षी शिखा मिश्रा और सिपाही प्रदीप पटेल मौजूद रहे।

30 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मोंठ। थाना क्षेत्र के ग्राम जौरा में चौपाल लगाकर में गुरुबार को मिशन शक्ति अभियान फेस-5 के अंतर्गत महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।