
सरकारी भूमि पर कब्जा करने वालों पर दर्ज होगी एफआईआर, सारंध्रा नगर की जलापूर्ति की जांच को कमेटी गठित
झांसी। तहसील सदर सभागार में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी मृदुल चौधरी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने जनसुनवाई करते हुए अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापरक निस्तारण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस मुख्यमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है, इसलिए शिकायतों के निस्तारण









