
एसडीएम मोंठ अवनीश तिवारी ने चिरगांव के शिया गांव में खेत में जल रही पराली की सूचना पर खुद खेत पर पहुंचे और आग बुझवाई गई। किसान को अंतिम चेतावनी देकर छोड़ा।
चिरगांव। उप जिलाधिकारी अवनीश तिवारी ने बृहस्पतिवार को चिरगांव क्षेत्र के ग्राम सिया में पहुंचकर खेतों में जल रही पराली को मौके पर बुझवाया। उन्होंने संबंधित किसान के खिलाफ नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान एक हार्वेस्टर मशीन बिना एसएमएस चलती हुई पाई गई, जिस पर एसडीएम ने तत्काल एसएमएस लगाने






